Class 8 Math MCQs Chapter – 1 परिमेय संख्याएँ

 

परिमेय संख्याएँ

1. सबसे छोटी प्राकृत संख्या है

(a) +1

(b) -1

(c)  0

(d) 10.

उत्तर-(a)

 

2. सबसे छोटी पूर्ण संख्या है

(a) +1

(b) -1

(c)  0

(d) 10

उत्तर-(c)

 

3. इनमें से कौन योज्य तत्समक है ?

(a)  1

(b)  0

(c)  4

(d)  कोई नहीं

उत्तर-(b)

 

4. इनमें से कौन गुणात्मक तत्समक है ?

(a)  1

(b)  0

(c)  (a) और (b) दोनों,

(d)  कोई नहीं।

उत्तर-(a)

 

5. सबसे छोटी अभाज्य संख्या है

(a)  2,

(b)  1

(c)  0

(d)  3.

उत्तर-(a)

 

6. सबसे छोटी भाज्य संख्या है

(a)  2

(b)  4

(c)  6

(d)  8

उत्तर-(b)

 

7. 7 का गुणात्मक प्रतिलोम (व्युत्क्रम) होगा

(a)  1/7

(b)  7

(c)  – 7

(d)  कोई नहीं।

उत्तर-(a)

 

8. कौन-सा युग्म अभाज्य युग्म है ?

(a)  15, 17,

(b)  17, 19,

(c)  23, 25,

(d)  53, 55.

उत्तर-(b)

 

9. 5/6 का योज्य प्रतिलोम है

(a)  -5/6

(b)  5/6

(c)  6/5

(d)  0

उत्तर-(a)

 

10. सबसे छोटी प्राकृत संख्या है

(A) शून्य
(B) 1
(C) -1
(D) 2
उत्तर. – (B)

 

11. सबसे छोटी पूर्ण संख्या है

(A) शून्य
(B) 1
(C) -1
(D) 2
उत्तर. – (A)

 

12. सभी धनात्मक एवं ऋणात्मक संख्याओं को संयुक्त रूप से कहा जाता है

(A) प्राकृत संख्याएँ
(B) पूर्ण संख्याएँ
(C) पूर्णांक
(D) अपरिमेय संख्याएँ
उत्तर. – (C)

 

13. पूर्ण संख्याएँ किस संक्रिया के अंतर्गत संवृत नहीं होती ?

(A) योग के
(B) व्यवकलन के
(C) गुणन के
(D) (A) और (C) दोनों
उत्तर. – (B)

 

14. पूर्णांक किस संक्रिया के अंतर्गत संवृत नहीं होते हैं ?

(A) योग के
(B) व्यवकलन के
(C) गुणन के
(D) भाग के
उत्तर. – (D)

 

15. ऐसी संख्या क्या कहलाती है जिसे p/q के रूप में लिखा जा सकता हो, जहाँ p और q पूर्णांक हैं तथा q  0 है ?

(A) परिमेय संख्या
(B) पूर्ण संख्या
(C) अपरिमेय संख्या
(D) प्राकृत संख्या
उत्तर. – (A)

 

16. यदि 5 और 8 पूर्णांक हों तो निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्णांक नहीं होगा ?

(A)  5 + 8
(B)  5 – 8
(C)  5 x 8
(D)  5 ÷ 8
उत्तर. – (D)

 

17. परिमेय संख्याएँ किस संक्रिया के अंतर्गत संवृत नहीं होती हैं ?

(A) योग के
(B) भाग के
(C) व्यवकलन के
(D) गुणन के
उत्तर. – (B)

 

18. ऐसी परिमेय संख्या जो स्वयं का व्युत्क्रम है

(a)  शून्य;

(b)  -1,

(c)   2

(d)  कोई नहीं।

उत्तर-(b)

 

19. दो परिमेय संख्या के बीच में कितनी परिमेय संख्या होगी?

(a)  1,

(b)  10,

(c)  100

(d)  अपरिमित (अनन्त)

उत्तर-(d)

 

20. 11/-6 का गुणात्मक प्रतिलोम क्या है ?

(a)  -6/11

(b)  -11/6

(c)  -11/-6

(d)  11/6

उत्तर-(a)

 

21. (-5) x (-1) का सही गुणनफल होगा

(a)  – 5,

(b)  + 5,

(c)  -1,

(d)   0.

उत्तर-(b)

 

22. ……….. का व्युत्क्रम परिभाषित नहीं है।

(a)   3

(b)   -1

(c)   4

(d)   0

उत्तर-(d)

 

23. (-5) x 0 का सही गुणनफल होगा

(a)   0

(b)  -5

(c)   5

(d)   कोई नहीं।

उत्तर-(a)

 

24. 10/-5 का सही मान है

(a)   2

(b)  – 2

(c)   ½

(d)  

उत्तर-(b)

 

25. (-29)/29 का सही मान है

(a)   -1,

(b)   1,

(c)    29,

(d)   -29

उत्तर-(a)

 

26. सबसे बड़ी संख्या है

(a)   – 17,

(b)   – 18,

(c)   –7,

(d)  –8.

उत्तर-(c)

 

27. (-11) + (-12) का योगफल होगा

(a)  +1

(b)   (-1)

(c)   + 23

(d)   -23.

उत्तर-(d)

 

28. 0.3 x 0.3 का गुणनफल होगा

(a)   0.9,

(b)   0.09,

(c)   0.009,

(d)   9

उत्तर-(b)


29. परिमेय संख्याएँ किस संक्रिया के अंतर्गत संवृत होती हैं ?

(A) योग के
(B) व्यवकलन के
(C) गुणन के
(D) (A), (B) व (C) तीनों
उत्तर. – (D)

 

30. परिमेय संख्याएँ किस संक्रिया के अंतर्गत क्रमविनिमेय नहीं होती ?

(A) योग के
(B) गुणन के
(C) व्यवकलन के
(D) (A) व (B) दोनों के
उत्तर. – (C)

 

31. किन्हीं तीन परिमेय संख्याओं a,b तथा c के लिए निम्न में से कौन-सा कथन असत्य होगा ?

(A) α + (b + c) = ( α + b) + c
(B) α x (b x c) = ( α x b) x c
(C) (A) व (B) दोनों
(D) α ÷ (b ÷ c) = ( α ÷ b) ÷ c
उत्तर. – (D)

 

32. परिमेय संख्याओं के योग के लिए कौन-सी संख्या एक तत्समक होती है

(A) शून्य
(B) 1
(C) – 1
(D) 2
उत्तर. – (A)

 

33. पूर्णांकों तथा पूर्ण संख्याओं के लिए योज्य तत्समक है

(A) 1
(B) – 1
(C) शून्य
(D) 2
उत्तर. – (C)

 

34. परिमेय संख्याओं के लिए गुणनात्मक तत्समक है

(A) शून्य
(B) 1
(C) -1
(D) 2
उत्तर. – (B)

 

35. किस परिमेय संख्या का कोई व्युत्क्रम नहीं होता ?

(A) 2
(B) 1
(C) शून्य
(D) -1
उत्तर. – (C)

 

36. – 1 का गुणनात्मक प्रतिलोम होगा –

(A) शून्य
(B) – 1
(C) 1
(D) 2
उत्तर. – (B)

 

37. 3 × 1/3 का गुणनात्मक प्रतिलोम होगा –

(A) 3.3
(B) -3.3
(C) -0.3
(D) 0.3
उत्तर. – (D)

 

38. कौन-सी परिमेय संख्या अपने व्युत्क्रम के समान होती है?

(A) 1
(B) – 1
(C) (A) और (B) दोनों
(D) 2
उत्तर. – (C)

 

39. कौन-सी परिमेय संख्या अपने ऋणात्मक के समान होती है ?

(A) 1
(B) शून्य
(C) – 2
(D) – 1
उत्तर. – (B)

 

40. दो परिमेय संख्याओं का गुणनफल सदैव होता है

(A) अपरिमेय संख्या
(B) परिमेय संख्या
(C) प्राकृत संख्या
(D) पूर्ण संख्या
उत्तर. – (B)

 

41. किसी धनात्मक परिमेय संख्या का व्युत्क्रम होता है

(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) (A) और (B) दोनों
(D) (A) और (B) दोनों नहीं
उत्तर. – (A)

 

 

42. संख्या रेखा पर 3 को शून्य के किस ओर दर्शाया जाता है?

(A) बाईं ओर
(B) ऊपर की ओर
(C) नीचे की ओर
(D) दाईं ओर
उत्तर. – (D)

 

43. संख्या रेखा पर – को शून्य के किस ओर दर्शाया जाता है ?

(A) बाईं ओर
(B) ऊपर की ओर
(C) नीचे की ओर
(D) दाईं ओर
उत्तर. – (A)

 

44. दो परिमेय संख्याओं के मध्य परिमेय संख्याएँ होती हैं

(A) एक
(B) दो
(C) परिमित
(D) अपरिमित

उत्तर. – (D)

 

45. 1 और 2 के बीच की परिमेय संख्या होगी

(A) 0.5
(B) 1.5
(C) 2.5
(D) – 1.5
उत्तर. – (B)

 

46. 7 और 9 के बीच में कितनी प्राकृत संख्याएँ हैं ?

(A) केवल दो
(B) केवल एक
(C) अपरिमित
(D) शून्य
उत्तर. – (B)

 

47. 10 और 11 के बीच में कितनी प्राकृत संख्याएँ हैं?

(A) केवल दो
(B) केवल एक
(C) अपरिमित
(D) शून्य
उत्तर. – (D)

 

48. – 1 और 1 के बीच का पूर्णांक है

(A) – 1
(B) 1
(C) शून्य
(D) – 2
उत्तर. – (C)

 

49. 7 और 9 के बी च में कितनी परिमेय संख्याएँ होंगी?

(A) केवल दो
(B) केवल एक
(C) परिमित
(D) अपरिमित
उत्तर. – (D)


50. – 2 से बड़ी परिमेय संख्या कौन-सी है?

(A) – 3
(B) – 1
(C) – 4
(D) – 5
उत्तर. – (B)

 

51. – 2 और 2 के बीच कितने पूर्णांक होते हैं ?

(A) एक
(B) दो
(C) चार
(D) तीन
उत्तर. – (D)

Comments

Popular posts from this blog

इकाई-1. अध्याय 1. संसाधन

Class 10 Hindi ( हिन्दी ) व्याकरण – वर्ण

इकाई 1. अध्याय 1.3 (ग) खनिज संसाधन